How to make image copyright protected with my signature in photoshop?
How to make image copyright protected with my signature in photoshop?
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की आप Adobe Photoshop मे अपने हस्ताक्षर द्वारा अपनी फोटो को copyright protected कैसे बना सकतें हैं इसका मतलब यह है की यदि आप कोई फोटो बनाते हैं और उसका इस्तेमाल कोई और करता है तो आप उस पर copyright एक्ट के तहत case कर सकतें हैं | अब आप सोच रहे होंगे की copyright Act होता क्या है ?
Copyright Act (1957) - यह एक ऐसा अधिनियम है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति यदि किसी के लेख को , फोटो को , गाने को , कहानी आदि किसी भी चीज़ को चुरा कर उसे अपने नाम से इंटरनेट पर डालता है तो उसके खिलाफ copyright act के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है उस व्यक्ति द्वारा जो वास्तव मे उसका निर्माता है |
Adobe Photoshop - Adobe Photoshop Adobe Systems नामक कंपनी द्वारा बनाया गया एक प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर है जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति किसी भी इमेज को अपने हिसाब से डिजाईन कर सकता है |
दोस्तों यदि आप अपनी फोटो (image) को adobe photoshop द्वारा copyright protected बनाना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और कुछ आसान से steps को follow करके बड़ी आसानी से फोटो को copyright protected बनाये अपने हस्ताक्षर द्वारा |
Steps to make image copyright protected with my signature in photoshop -
Step 1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप मे Adobe Photoshop को खोलना होगा |
Step 2. उसके बाद आपको Ctrl + N keys को एक साथ दबाकर एक नया क्लिपबोर्ड खोलना होगा | यदि आप चाहें तो File menu मे जाकर भी एक नया क्लिपबोर्ड खोल सकतें हैं |
Step 3. इसके बाद आपको नए क्लिपबोर्ड की width , height और Backgorund Content को set करना होगा | width और height अपने अनुसार set करें और Backgorund Content को Transparent चुने | इसके बाद ok button पर click करें |
Step 4. इसके बाद आपके सामने एक नया क्लिपबोर्ड खुल जायेगा और फिर आपको Brush Tool पर click करके उसे select करना है |
Step 5. Brush Tool को select करने के बाद जैसे ही आप cursor को नयी क्लिपबोर्ड के ऊपर लायेंगे तो आपको Right click करना होगा जिससे Brush के प्रकार आपके सामने खुल जाएगी और आप वहाँ से किसी भी brush को अपनी इच्छानुसार चुन सकतें हैं |
Step 6. इसके बाद आपको उस नयी क्लिपबोर्ड मे mouse की मदद से signature करना होगा | signature करने के बाद उसे Ctrl + A keys को एक साथ दबाकर अपने signature को select करें और उसके बाद Edit menu मे जाकर Define Brush Preset पर Click करें |
Step 7. Define Brush Preset पर Click करने के बाद आपको Brush का नाम Set करना होगा अपनी इच्छानुसार और फिर ok button पर click करना होगा |
Step 8. इसके बाद आप अपने Brush को Brush के प्रकारों मे देख सकतें हैं (सबसे नीचे) और उसे select करके अपनी किसी भी फोटो मे इस्तेमाल कर सकतें है |
इस तरह आप अपने अपने signature (हस्ताक्षर) को एक brush बना सकतें हैं और अपनी किसी भी फोटो को अपने signature (हस्ताक्षर) द्वारा चोरी होने से बचा सकतें है या अपनी फोटो को copyright protected बना सकतें हैं वो भी adobe photoshop द्वारा |
यदि आप खुद की फोटो को brush के रूप मे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट के ऊपर click करके इसे पढ़ें - How to make a custom brush in adobe photoshop software?
यदि आप Brush Tool के सारे फंक्शन के बारे मे जानना चाहतें हैं या आप किसी भी फोटो को Brush के रूप मे इस्तेमाल करना चाहतें हैं तो आप नीचे दी गई video को देखकर जान सकतें है और photoshop मे brush का इस्तेमाल करके बहुत सी नयी चीज़ें कर सकतें हैं |
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here