What are the different Types of Cd and Dvd and their uses?
What are the different types of CD's and DVD's and their uses?
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की CD's और DVD's कितने प्रकार की होती है और उनके क्या क्या इस्तेमाल है | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते है की इससे पहले हमने आपको CD और DVD मे Data को Burn यानि Data को Copy करना सिखाया था | लेकिन क्या आप जानते हैं की CD और DVD भी कई प्रकार की होती है | Basically CD और DVD तो प्रकार की होती है |
1.Recordable - हम इसमें किसी Data को सिर्फ एक बार Burn यानि Copy कर सकते हैं और Multi session Mode का इस्तेमाल करके हम उसमे तब तक अतिरिक्त Data को जोड़ सकतें हैं जब तक की Disc मे Space खत्म नहीं हो जाती | इसमें हम Data को Delete नहीं कर सकते |
2. Re-writable - इसमें हम जब चाहें तब, जितनी बार चाहे उतनी बार Data को Copy और Delete कर सकते हैं | यह बिलकुल एक Flash Drive की तरह है |
Difference Between CD-R and CD-RW
CD का मतलब होता है Compact Disc.
CD-R
यह एक Writable Disc है जिसमे R- का मतलब Recordable होता है | इस प्रकार की Discs में केवल एक बार या Multi session Mode का इस्तेमाल करके बहुत बार Data को Burn या Copy किया जा सकता है और हम इसमें तब तक अतिरिक्त Data को जोड़ सकतें हैं जब तक की Disc मे Space खत्म ना हो जाये | इसमें हम Burn किये हुए Data को Delete नहीं कर सकते |
CD-RW
यह एक Re-Writable Disc है जिसमे RW का मतलब Re-Writable होता है | इस प्रकार की Discs में हम जितनी बार चाहे उतनी बार Data को Burn या Copy कर सकतें हैं और साथ ही साथ इसमें हम Burn किये हुए Data को Delete भी कर सकते हैं |
Difference Between DVD-R and DVD+R
DVD का मतलब होता है Digital Versatile Disc.
DVD-R
यह भी CD R की तरह ही है | इसमें जो फर्क है वो सिर्फ Storage का है | एक DVD का Storage Space 7 CD's के Storage Space के बराबर होता है | यह भी एक Writable Disc है जिसमे R- का मतलब Recordable होता है | इस प्रकार की Discs में केवल एक बार या Multi session Mode का इस्तेमाल करके बहुत बार Data को Burn या Copy किया जा सकता है और हम इसमें तब तक अतिरिक्त Data को जोड़ सकतें हैं जब तक की Disc मे Space खत्म ना हो जाये | इसमें हम Burn किये हुए Data को Delete नहीं कर सकते |
DVD-RW
यह भी CD RW की तरह ही है | इसमें जो फर्क है वो सिर्फ Storage का है | यह एक Re-Writable Disc है जिसमे RW का मतलब Re-Writable होता है | इस प्रकार की Discs में हम जितनी बार चाहे उतनी बार Data को Burn या Copy कर सकतें हैं और साथ ही साथ इसमें हम Burn किये हुए Data को Delete भी कर सकते हैं |
Difference Between DVD-R (Pronounced as DVD minus R) and DVD+R (Pronounced as DVD Plus R)
इन दोनों प्रकार की Disc मे ज्यादा फर्क नहीं है | इन मे जो फर्क है वो बस इतना सा है की ये दोनों अलग अलग तरह से Disc पर Laser beam का स्थान निर्धारित करते हैं | जो DVD-R है वो Pioneer द्वारा 1997 मे Develop की गई और DVD+R 2002 मे Sony और Philips द्वारा Develop की गई | आजकल ज्यादातर Companies ने Hybrid DVD Drives बना लिए है जो की दोनों DVD Formats को Support करते हैं और इन्हें DVD?R or DVD?RW Drives नाम दिया गया है |
उम्मीद करते है दोस्तों अब आप CD's और DVD's के Different Types को जान गए होंगे |
यदि आप किसी CD/DVD को Burn करना सीखना चाहते हैं वो भी बिना किसी Burning Software के तो आप हमारे द्वारा दिए गए इस पोस्ट के link पर Click करके सीख सकते हैं - How to burn/write a CD/DVD in windows without using any burning software in Hindi?
हमने यहाँ नीचे कुछ और पोस्टों के link दिए हैं जिन्हें आपको पढना चाहिए | इन्हें पढने के लिए बस आपको पोस्टों के link पर click करना पड़ेगा |
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here