How to move the mouse cursor/pointer with the keyboard in windows computer ?
How to move your mouse cursor without a mouse ?
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में Mouse के cursor को बिना mouse के move करना बतायेंगे ( move the mouse cursor/pointer ) |
आजकल के समय में हर कोई कंप्यूटर को चलाना जानता है | लेकिन कुछ लोगो को ही shortcut keys के बारे में पता होता है | जिन लोगो को यह जानकारी होती है | वो आसानी से computer को handle कर पाते है | इससे फयादा यह होता है कि वो लोग तेजी से कार्य कर सकते है | कभी कभी कंप्यूटर में ऐसा होता है कि Mouse काम करना बंद कर देता है | या आपका mouse ख़राब हो जाता है | तो उस समय आपके Mouse का cursor काम नहीं कर पाता है | और आप परेशान हो जाते है | लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है |
यदि आप computer की shortcut keys के बारे में जानना चाहते है | तो निचे दिए गए link में क्लिक करे |
या आपने Browser के लिए Shortcuts keys के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है | तो निचे दिए गए link में क्लिक करे |
Google Chrome Browser :- Top 10 shortcut keyboard keys for google chrome browser ?
Mozilla Firefox Browser :- Top 10 Keyboard Shortcuts in Mozilla Firefox Browser ?
आज इस पोस्ट में यही बताने वाले है कि यदि आपका mouse काम करना बंद कर दे या mouse खराब हो जाए | तो आप keyboard में Number keys की सहायता से Mouse के cursor को इस्तेमाल कर सकते है | और बिना किसी रुकावट के कंप्यूटर में अपना काम कर सकते है |
इसके लिए बस आपको निचे दिए गए Steps को follow करना होगा |
Steps to using your keyboard to control the mouse :-
#Step1 :- सबसे पहले आपको कंप्यूटर के START button में क्लिक करना होगा |
#Step2 :- फिर आपको CONTROL PANEL में क्लिक करना होगा |
#Step3 :- उसके बाद जो Window खुलती है उसमे आपको Ease of Access Center में क्लिक करना होगा |
#Step4 :- अगली Window में आपको Make the Mouse Easier to Use option में क्लिक करना होगा |
#Step5 :- अगले पेज में आपको Control the mouse with the keyboard option के अन्दर " Turn On Mouse Keys " के आगे CheckBox में Tick करना होगा |
और यदि आपको Mouse के Cursor की Settings में बदलाव करना चाहते है | तो Setup Mouse Keys option में क्लिक करना होगा |
#Step6 :- उसके बाद Settings का जो पेज खुलेगा |
a. Turn On Mouse Keys के आगे CheckBox में Tick होना चाहिए |
b. Pointer Speed option के अन्दर आप pointer की speed को Fast और Slow कर सकते है | Hold down Ctrl to speed up and Shift to slow down के आगे CheckBox में tick करने से , जब आप number keys के साथ Ctrl को दबायेंगे तो Cursor की speed तेज हो जाती है | Shift के साथ number keys दबाने से cursor की speed slow हो जाती है |
c. Use Mouse Keys when Num Lock is "ON" में tick करने से | आप Number keys की मदद से Cursor को move कर सकते है |
यह सब करने के बाद आपको अंत में "APPLY" button में क्लिक करके "OK" में क्लिक कर देना है |
फिर आप यदि Keyboard में Number keys press करते है | तो आप देख सकते है कि आप keyboard की Number Keys की मदद से Cursor को Move कर सकते है |
USES OF NUMBER KEYS : -
# Number key 2:- इस key को press करने से cursor (Down) निचे की ओर move करेगा |
# Number key 4:- इस key को press करने से cursor left handside की ओर move करेगा |
# Number key 6:- इस key को press करने से cursor right handside की ओर move करेगा |
# Number key 8:- इस key को press करने से cursor (Up) ऊपर की ओर move करेगा |
# Number key 5:- इस key को press करने से आप क्लिक कर सकते है | Double क्लिक करने के लिए आपको 5 को दो बार दबाना होगा |
इस तरह आप बिना Mouse के भी Cursor को move कर सकते है |
उम्मीद करते है दोस्तों आप समझ गए होंगे :- How to Use the Keyboard to Control the Mouse Cursor in Windows
LINKS RELATED TO COMPUTER TIPS AND TRICKS :-
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here