How To Generate / Check MMID in SBI Anywhere App (Step By Step) in Hindi ?
How To Generate / Check MMID in SBI Anywhere App (Step By Step) in Hindi ?
नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको SBI Anywhere App पर अपनी MMID Generate और Check करना सिखाएँगे | दोस्तों यदि आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा की आखिर यह MMID है क्या और इससे आपको क्या फ़ायदा, तो दोस्तों यह सवाल आपके मन में आना जायज़ है क्योंकि काफी लोगों को अभी तक MMID के बारे में जानकारी नहीं है | यदि आप भी उन्ही लोगों में से एक हैं जिन्हें MMID के बारे में नहीं पता, तो आपको हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ना चाहिए |
हमने आज इस पोस्ट को इस मकसद से बनाया है की आपको MMID से जुड़ी सारी जानकारी पता चल जाए | इससे आप घर बैठे - बैठे किसी को भी बड़ी आसानी से पैसा भेज सकते हैं और पैसा Receive भी कर सकते हैं | तो दोस्तों यदि आप यह जानना चाहते हैं SBI Anywhere App पर MMID को कैसे Generate / Check किया जाता है | तो इसके लिए आपको हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ना होगा क्योंकि हम अपने इस पोस्ट में आपको MMID से जुड़ी सारी ज़रूरी जानकारी उपलब्ध कराएँगे |
तो चलिए दोस्तों अब आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको पहले MMID के बारे में बताते हैं की यह क्या होता है और इससे आपको क्या फ़ायदा है |
इसे भी ज़रूर पढ़ें - 30 सितंबर तक ब्लॉक हो सकता है आपका SBI ATM कार्ड, जानिए क्या हैं कारण !
MMID क्या है और इससे क्या फ़ायदा है ?
MMID की Full Form है Mobile Money Identifier और इसे Short Form में MMID कहा जाता है | यह Basically 7 Digits का एक नंबर होता है, जिसके ज़रिए आप आसानी से IMPS (Immediate Payment Service) द्वारा Fund Transfer कर सकते हैं यानी किसी को भी पैसा भेज सकते हैं | चलिए हम आपको एक उदहारण द्वारा यह समझाते हैं -
दोस्तों मान लीजिए की आपको अपने किसी दोस्त को पैसा भेजना हो तो आपको सिर्फ उसकी MMID और Mobile Number पता होना चाहिए | जिसके बाद आप IMPS द्वारा अपने उस दोस्त को बड़ी ही आसानी से पैसा भेज पाएँगे | इसी तरह से दोस्तों यदि आपको कोई IMPS द्वारा पैसा भेजना चाहता है तो उसे अपनी MMID और Mobile Number बताएँ और तुरंत ही आपको आपका पैसा मिल जाएगा |
यह तो थी MMID से संभंधित ज़रूरी जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए | तो चलिए दोस्तों अब हम आपको SBI Anywhere App पर अपनी MMID Generate और Check करना सिखाते हैं |
How To Generate / Check MMID in SBI Anywhere App (Step By Step) -
Step 1. सबसे पहले आपको SBI Anywhere App में Login करना होगा और उसके बाद Requests Option पर Click करना होगा |
यदि आप पहली बार SBI Anywhere App को इस्तेमाल कर रहें तो इसे ज़रूर पढ़ें - How To Use SBI Anywhere App New Version in Android ?
Step 2. अब MMID Generate करने के लिए आपको अगली स्क्रीन में Get MMID Option पर Click करना होगा |
इसे भी ज़रूर पढ़ें - How To File / Raise a Complaint in State Bank Of India Online ?
Step 3. इसके बाद अगली स्क्रीन में आपको Select Account पर Click करना होगा |
Step 4. अब अपने उस Account को Select करें जिसकी MMID को आप Generate करना चाहते हैं |
Step 5. Account Select करने के बाद आपको Get MMID Button पर Click करना होगा, जिसके बाद आपकी MMID Generate हो जाएगी |
इसे भी ज़रूर पढ़ें - How To Apply/ Request For Cheque Book in SBI Online in Hindi ?
Step 6. अब आपके सामने एक Popup Message खुलेगा जिसमें आपको अपनी MMID दिख जाएगी |
Step 6. अब आपके सामने एक Popup Message खुलेगा जिसमें आपको अपनी MMID दिख जाएगी |
यदि आप अपनी MMID भूल जाते हैं तो आप ऊपर दिए गए Steps को Follow करके अपनी MMID को Check भी कर सकते हैं |
तो इस तरह से दोस्तों आप SBI Anywhere App पर अपनी MMID Generate और Check कर सकते हैं |
उम्मीद करते हैं दोस्तों की अब आप समझ गए होंगे - How To Generate / Check MMID in SBI Anywhere App (Step By Step).
दोस्तों यदि आप बैंक जाए बिना SBI की Mobile Banking Activate करना सीखना चाहते हैं तो निचे दी गई विडियो को ज़रूर देखें -
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here