How to Do Recurring Deposit (RD) in SBI Online Through Net Banking ?

How to Do Recurring Deposit (RD) in SBI Online Through Net Banking ?

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको SBI Online में RD यानि Recurring Deposit करना सिखाएँगे | आज का यह पोस्ट उन सभी लोगों के लिए पढ़ना बहुत ज़रूरी है, जिनके पास SBI Bank का Bank Account है और उनके Bank Account में Internet Banking Enable है | क्योंकि आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की अगर आप लोग बिना Bank में जाए RD (Recurring Deposit) करना चाहते हैं तो वो आप आसानी से कैसे कर सकते हैं, वो भी ऑनलाइन घर बैठे - बैठे | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे की इससे पहले हमने आपको Recurring Deposit और Fixed Deposit के बीच के Difference, SIP(Systematic Investment Plan) और Recurring Deposit के बीच के Difference, आदि के बारे में बताया था |

जिसके बाद दोस्तों आज हम आपको Recurring Deposit के बारे में बताना चाहते हैं ताकि आपको इससे संबंधित सारी जानकारी मिल सके | तो दोस्तों यदि आप अपने SBI Account में Online RD (Recurring Deposit) खुलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ना होगा | लेकिन आपको यह सब बताने से पहले हम आपको RD (Recurring Deposit) से संबंधित थोड़ी सी जानकारी देना चाहते हैं, जो की आपको पता होनी चाहिए | 

What is Recurring Deposit in Hindi ? Recurring Deposit क्या है ?

Recurring Deposit को Short Form में RD कहा जाता है | यह सुविधा ख़ासकर उन लोगो के लिए फ्यादेमंद है, जिनकी महीने की Salary कम होती है | इन्टरनेट के माध्यम से आप RD Account घर बैठे -बैठे खोल सकते है | यह सुविधा Net Banking में काम कर रहे सभी बैंक आपको प्रदान करते है | RD में हर एक महीने एक Fixed Amount जमा करनी होती है और इस Amount के अनुसार ही Interest भी मिलता है | इसे आप लम्बे समय तक जारी रख सकते है और यह एक ऐसी सुविधा है जिसके द्वारा हम थोडा थोडा धन आसानी से बचा सकते है | Recurring Deposit Account खुलवाने के लिए आप 100 से लेकर 1 लाख रुपैये हर महीने जमा कर सकते है |

तो दोस्तों यह तो थी Recurring Deposit से संबंधित वह जानकारी, जो की आपको पता होनी चाहिए | तो चलिए अब हम आपको SBI Account में Online Recurring Deposit यानी RD करना सिखाते हैं |

How to Do Recurring Deposit (RD) in SBI Online Through SBI Net Banking -

Step 1. सबसे पहले आपको अपना Username और Password डालकर SBI Net Banking में Login करना होगा |


Step 2. Login करने के बाद आपको Fixed Deposit के ऊपर Mouse का Cursor लाना होगा, जैसा की आप निचे दी गई फोटो में देख सकते हैं |




इसे भी ज़रूर पढ़ें - 30 सितंबर तक ब्लॉक हो सकता है आपका SBI ATM कार्ड, जानिए क्या हैं कारण !

Step 3. अब आपके सामने एक Drop Down Menu Open होगा जिसमें आपको 2nd Option e-RD (RD) वाले Option पर Click करना होगा |


Step 4. इसके बाद आपको e-RD (Recurring Deposit) को Mark करना होगा और फिर Proceed Button पर Click करना होगा |


Step 5. अगले Page में आपको R.D Account Open करने के लिए कुछ चीज़ें भरनी होंगी -


  • 1.) Select Account / Mark Account Number - सबसे पहले अपने उस अकाउंट को Select करें जिससे आप RD की Amount डेबिट करना चाहते हैं |
  • 2.) Amount - इसमें RD के लिए हर महीने कटने वाली Amount को Enter करें |
  • 3.) Tenure of Deposit - इसमें RD की Duration Select करें मतलब की आप जितने समय की RD करना चाहते हैं उतने Years और Months को Select करें | 
  • 4.) Choose Maturity Instructions For Your RD Account :
  • a.) Payback Principal And Interest - यदि आप RD की Maturity के बाद अपनी जमा की हुई Amount + Interest को अपने अकाउंट में पाना चाहते हैं तो इस Option को Select करें |
  • b.) Convert to STDR - यदि आप अपनी RD की Maturity Amount से FD करना चाहते हैं इस Option को Select करें |
  • 5.) I Accept The Terms & Conditions - अंत में इसे Mark करके Submit Button पर Click करें |
Step 6. अब अगले Page में आपको Confirm Button पर Click करके आपके द्वारा Enter की गई Details को Confirm करना होगा |




इसे भी ज़रूर पढ़ें - I Lost My SBI ATM/ Debit Card, What Should I Do Now ?

Step 7. अब आपका RD Account Open हो गया होगा और इसके बाद आपको Set SI Button पर Click करना होगा |


Step 8. Set SI Button पर Click करते ही आपके सामने एक Popup Message खुलेगा, जिसमें आपको OK Button पर Click करना होगा |



Step 9. उसके बाद अगले Page में आपको फिर से Confirm Button पर Click करना होगा |


इस Page में आप अपनी RD का Reference No., Debit Account No., आदि Details को देख सकते हैं |

Step 10. अंत में दोस्तों आप View / Print Button पर Click करके अपनी RD की Receipt को देख सकते हैं या उसका Printout ले सकते हैं |


तो इस तरह से दोस्तों आप SBI Internet Banking की मदद से अपना Recurring Deposit (RD) Account Open कर सकते हैं |

उम्मीद करते हैं दोस्तों की अब आप समझ गए होंगे - How to Do Recurring Deposit (RD) in SBI Online Through Net Banking.

यदि आप चाहें तो निचे दी गई विडियो को देखकर और भी अच्छे से SBI Online में Recurring Deposit (RD) Account Open करना सीख सकते हैं |

No comments :

No comments :

Post a Comment

You Can Write Your Problem Here