How To Change/ Update Registered Mobile Number in Paytm App ?
How To Change/ Update Registered Mobile Number in Paytm App ?
नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको Paytm App में Registered Mobile Number को Change/ Update करना सिखाएँगे | तो दोस्तों यदि आप यह जानना चाहते हैं तो फिर हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे कि इससे पहले हमने आपको Paytm Account के Password को Reset करना और अपने Paytm Account में Saved Card Details को Delete करना सिखाया था | फिर उसके बाद हमने आपको Paytm की Official Website को इस्तेमाल करके अपने Paytm Wallet में Money Add करना और Paytm को As a Payment Bank की तरह इस्तेमाल करना भी सिखाया था |
जिसके बाद आज हम आपके लिए अपनी इस पोस्ट को लाएँ हैं ताकि आपको Paytm से संबंधित सारी जानकारी मिल सके और आप Paytm का अच्छे से इस्तेमाल कर सकें | वैसे तो दोस्तों आप सभी Paytm के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन यदि आप नहीं जानते, तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं -
What is Paytm ? | Paytm क्या है ?
Paytm एक ऐसा Digital Wallet है जो की बिलकुल एक Wallet की तरह है, जिसमे आप अपने पैसों को रख सकते हैं और उसे जरुरत पड़ने पर अपने पैसों को खर्च कर सकते हैं | इसमें रखे हुए पैसों से हम Mobile Recharge, Online Bill Payment, Online Shopping, DTH Recharge आदि चीज़े घर बैठे-बैठे कर सकते हैं | नोट बंदी के बाद से ही PayTm Wallet के Users में काफी इज़ाफा हुआ है जिसका मुख्य कारण है इसका सभी जगहों पर स्वीकार किया जाना | इसके द्वारा Cashless Transactions करना बहुत ही आसान हो गया है |
ये तो थी दोस्तों Paytm से संबंधित ज़रूरी जानकारी, जो की आपके लिए जानना बहुत ज़रूरी थी | तो चलिए दोस्तों अब आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको Paytm App में Registered Mobile Number को Change/ Update करना सिखाते हैं |
How To Change/ Update Registered Mobile Number in Paytm App -
Step 1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Paytm की Application को Open करना होगा और उसमें Login करना होगा |
Step 2. फिर उसके बाद आपको सबसे ऊपर Top Right Side Corner पर बनें Smiley Icon पर Click करना होगा |
Step 3. इसके बाद आप अपनी Profile पर पहुँच जाएँगे और फिर आपको Edit Profile पर Click करना होगा |
Step 4. अब अगली स्क्रीन में आपको अपनी Profile में Mobile Number Option पर Click करना होगा |
Step 5. अब इसके बाद आपको अगली स्क्रीन में अपना पुराना Mobile Number Erase करके नया Mobile Number डालना होगा |
नया Mobile Number Enter करने के बाद उसे Update करने के लिए आपको Save पर Click करना होगा |
Step 6. Save पर Click करते ही आपके पुराने Mobile Number पर एक OTP आएगा, जिसे आपको Enter OTP में डालना होगा |
OTP (One Time Password) डालने के बाद आपको उसे Verify करने के लिए Confirm Button पर Click करना होगा |
Step 7. फिर आपके नए Mobile Number पर एक OTP(One Time Password) आएगा, जिसे आपको Enter OTP में डालना होगा |
OTP (One Time Password) डालने के बाद आपको उसे भी Verify करने के लिए Confirm Button पर Click करना होगा |
Step 8. दोनों Mobile Numbers पर आए हुए OTP को Successfully Verify करने के बाद आपका Mobile Number Change/ Update हो जाएगा |
तो इस तरह से दोस्तों आप Paytm App में अपने Paytm Account के Mobile Number को Change या Update कर सकते हैं |
उम्मीद करते हैं कि अब आपको अपने इस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा - How To Change/ Update Registered Mobile Number in Paytm App ?
यदि आप Online Paytm की Website पर अपना Mobile Number Change या Update करना सीखना चाहते हैं तो इस वाले पोस्ट को पढ़ें - How To Change/ Update Registered Mobile Number in Paytm Online in Hindi ?
इसके अलावा यदि आप चाहें तो Paytm से संबंधित निचे दिए गए पोस्टों को भी पढ़ सकते हैं -
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
पुराने नंबर बंद हो गए हे तो otp कैसे लेंगे
ReplyDelete