How to Deactivate SBI Internet Banking Online ? | Lock User Access in SBI Internet Banking

How to Deactivate/ Lock User Access in SBI Internet Banking Online ?

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको SBI Internet Banking को Online Deactivate करना सिखाएँगे | यहाँ Deactivate का मतलब SBI Internet Banking में User Access को Lock करने से है | तो दोस्तों यदि आप यह जानना चाहते हैं तो फिर हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें क्योंकि क्या पता कब आपके यह काम आ जाए | वैसे तो आप सभी जानते ही होंगे कि सभी Banks Online Internet Banking की सुविधा देते हैं, ताकि हम अपने अकाउंट को अच्छे से Manage कर सकें |

दोस्तों SBI की ज़्यादातर सुविधाएँ अब ऑनलाइन भी मौजूद हैं, फिर चाहे वो Online अपने SBI Account को एक Branch से दूसरी Branch में Transfer करना हो, Online Complaint Raise/ File करना हो, Intra Bank Beneficiary को Add करना हो, Inter Bank Beneficiary को Add करना हो या फिर कोई और सुविधा | जिनका लाभ आप बिना बैंक जाए घर बैठे-बैठे ही उठा सकते हैं और इससे आपका काफी समय भी बर्बाद होने से भी बच जाएगा | इसके अलावा दोस्तों और भी कई काम हैं जिसके लिए आपको बैंक जाने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ेगी |

तो दोस्तों यदि आपके पास SBI का Account और ATM Card है तो जल्द से जल्द SBI Internet Banking को Activate कर लें | क्योंकि इससे आपका काफी समय तो बर्बाद होने से बचेगा ही और साथ ही साथ आपको छोटे छोटे कामों के लिए बैंक के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे | पहले हमें SBI की Internet Banking को Activate करने के लिए बैंक जाना ही पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है | क्योंकि अब आप SBI ATM Card के Through SBI Internet Banking को Online Activate/ Enable कर सकते हैं |



वैसे तो दोस्तों सभी बैंकों की Internet Banking सुविधा काफी सुरक्षित और Secure है लेकिन फिर भी आपको इसे ध्यानपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए | तो चलिए दोस्तों अब आपका ज़्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको SBI Internet Banking को Online Deactivate/ Lock करना सिखाते हैं |

Deactivate SBI Internet Banking Online | Lock User Access in SBI Internet Banking -

Step 1. सबसे पहले आपको इस Link पर Click करके SBI Internet Banking की Official Website पर जाना होगा |

Step 2. SBI की Official Website पर पहुँचने के बाद आपको सबसे निचे बने Lock User Access Option पर Click करना होगा |

how to lock user access in sbi internet banking

Step 3. इसके बाद आपके सामने एक नई Window खुलेगी, जिसमें आपको अपने अकाउंट से संबंधित जानकारी भरनी होगी |

how to deactivate internet banking of sbi



जो जानकारी आपको भरनी है वो कुछ इस प्रकार से है -

1.) Username* - इसमें आपको अपनी SBI Internet Banking का Username डालना होगा |

2.) Account Number* - इसमें अपने SBI Bank Account का Account Number डालें |

3.) Country* - इसमें आपको अपनी Country को Select करना होगा |

4.) Mobile Number* - इसमें अपने Bank Account में Registered Mobile Number को डालें |

5.) Captcha Code* - इसमें Captcha Image से देखकर Captcha Code को डालें |

Step 4. सारी Details सही तरीके से भरने के बाद उन्हें एक बार Check कर लें और फिर अंत में Confirm Button पर Click करें |

इसके बाद आपकी SBI Internet Banking Deactivate/ Lock हो जाएगी और फिर उसमें कोई भी Login नहीं कर पाएगा |

अगर आपको फिर से अपनी SBI Internet Banking को Unlock करना है तो इसके लिए आपको अपनी नज़दीकी SBI Branch में जाना होगा |

SBI Internet Banking को Deactivate/ Lock करने के कारण -

यह पोस्ट पढ़कर आपके मन में यह सवाल तो आया ही होगा कि आखिर कोई अपनी SBI Internet Banking को Deactivate क्यों करेगा | SBI Internet Banking को Deactivate/ Lock करने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे -

1.) यदि किसी की SBI Internet Banking की Login Details Leak हो जाएँ |
2.) यदि आप किसी और बैंक की Internet Banking को इस्तेमाल कर रहे हों |
3.) यदि कोई व्यक्ति किसी Phishing Attack का शिकार हो जाए |
4.) या फिर उसका अकाउंट हैक हो गया हो, आदि |

चाहे आप जिस भी कारण से अपनी SBI Net Banking को Deactivate/ Lock करना चाहते हों, बस इतना ध्यान रखें कि बिना बैंक जाए दोबारा से Net Banking Reactivate नहीं होगी |

इसी के साथ दोस्तों हमारा यह पोस्ट यहीं पर समाप्त होता है, उम्मीद करते हैं की आपको यह पोस्ट बहुत ही पसंद आया होगा |

तो देखा दोस्तों आपने कितना आसान था SBI Internet Banking को Online Deactivate/ Lock करना |

इसके अलावा दोस्तों यदि आप चाहें तो SBI से संबंधित निचे दिए गए पोस्टों को भी पढ़ सकते हैं -

1.) How To Change / Reset SBI ATM Debit Card Pin Online Step By Step in Hindi ?

2.) How To Reset SBI Internet Banking Login Password Using ATM Card Details ?

3.) How To Login SBI Internet Banking First Time Step By Step in Hindi ?

4.) How To Check Your SBI Account Balance And Statement Through Missed Call ?

5.) How To Find / Get CIF Number of SBI Bank Account By 4 Simple Methods in Hindi ?
No comments :

No comments :

Post a Comment

You Can Write Your Problem Here