How To Generate SBI Virtual Debit Card Online in Hindi ?

How To Generate SBI Virtual Debit Card Online in Hindi ?

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि SBI Virtual Debit Card को Online कैसे Generate किया जाता है | तो दोस्तों यदि आप यह जानना चाहते हैं तो फिर हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि SBI हमें Online कितनी सारी Facilities Provide करवाता है, जिसके चलते हमें बैंक में जाने की ज़रुरत नहीं पड़ती | अब ऐसे में दोस्तों यदि हम बात करें Online SBI में Complaint दर्ज करने की या फिर Online अपने ATM/ Debit Card का Pin Change करने की, यह काम हम घर बैठे-बैठे ही कर सकते हैं | इतना ही नहीं दोस्तों हम Online अपने SBI ATM/Debit Card को Block भी कर सकते हैं |

दोस्तों आपने देखा होगा की कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ऑनलाइन ATM/ Debit Card इस्तेमाल करने में डर लगता है | क्योंकि उनके मन में यह डर होता है कि उनका बैंक अकाउंट हैक हो जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है | इसलिए वह ऑनलाइन अपने Debit Card का इस्तेमाल नहीं कर पाते | अब ऐसे में दोस्तों वह लोग SBI के इस Virtual Debit Card को इस्तेमाल कर सकते हैं और ऑनलाइन शौपिंग, मोबाइल रिचार्ज, आदि का मज़ा ले सकते हैं | SBI Virtual Debit Card को इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, जिनमें से कुछ फायदे आप निचे देख सकते हैं - 

Benefits of Using SBI Virtual Debit Card -

  • इसका इस्तेमाल आप ऑनलाइन पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज आदि के लिए कर सकते हैं |
  • इसे Generate करने के बाद यह सिर्फ 24 घंटों के लिए ही Valid र्रेहता है और उसके बाद यह Expire हो जाता है |
  • SBI Virtual Debit Card से आप 100 रूपए से लेकर 50,000 रूपए तक की Transaction कर सकते हैं |
  • आप ऑनलाइन 100 रूपए से लेकर 50,000 रूपए तक की Limit वाला Virtual Card बना सकते हैं |


तो चलिए दोस्तों अब आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको SBI Virtual Debit Card को Online Generate करना सिखाते हैं |

How To Generate SBI Virtual Debit Card Online -

Step 1. सबसे पहले आपको SBI Internet Banking में अपनी Login ID और Password डालकर Login करना होगा |

how to use sbi virtual card

Step 2. SBI Internet Banking में Login करने के बाद आपको सबसे ऊपर बने E-Services Option पर Click करना होगा |

how to create sbi virtual card

Step 3. अब आपके सामने एक Drop Down Menu खुलेगा, जिसमें आपको e-Cards Option पर Click करना होगा |

how to get sbi virtual credit card



Step 4. इसके बाद अपने Account को Select करके Virtual Card की Limit Set करें और फिर Generate Button पर Click करें |

how to make sbi virtual card

Step 5. अब अगली स्क्रीन मे अपनी सभी Details को Verify करें और फिर Generate Button पर Click करके उसे Confirm करें |

how to use sbi virtual card for online payment

Step 6. इसके बाद आपके Registered Mobile Number पर एक OTP आएगा, जिसे आपको Verify करना होगा |

Step 7. OTP Successfully Verify करने के बाद अगली स्क्रीन में आपको अपना SBI Virtual Debit Card दिख जाएगा |

how to generate sbi virtual card online

इसके अलावा दोस्तों आप चाहें तो Cancel Option पर Click करके अपने इस कार्ड को Cancel कर सकते हैं |

तो इस तरह से दोस्तों आप कुछ ही मिनटों में SBI Virtual Debit Card Generate कर सकते हैं और फिर उसे इस्तेमाल कर सकते हैं |

हमारे ख्याल से दोस्तों अब आपको अपने इस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा - How To Generate SBI Virtual Debit Card Online.

दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे Like, Share और Comment करना ना भूलें ताकि हम आपके लिए ऐसे पोस्ट लाते रहें |

इसके अलावा दोस्तों यदि आप चाहें तो SBI से संबंधित निचे दिए गए पोस्टों को भी पढ़ सकते हैं -





No comments :

No comments :

Post a Comment

You Can Write Your Problem Here