How To Find Vehicle Owner Name Through Vehicle Number in India ?
How To Find Vehicle Owner Name Through Vehicle Number in India ?
नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि वाहन के नंबर से वाहन की सारी जानकारी और उसके मालिक का पता कैसे करते हैं | तो दोस्तों यदि आप जानना चाहते हैं तो फिर हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | आज हम आपको एक Android Application के माध्यम से वाहन नंबर द्वारा वाहन की सारी जानकारी और उसके मालिक का पता लगाना सिखाएँगे | इस Application की ख़ास बात तो यह है कि इसे भारत सरकार द्वारा बनाया गया है, जिसका नाम "mParivahan" है |
तो चलिए दोस्तों अब आपका ज़्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको इस mParivahan App के बारे में बताना शुरू करते हैं | साथ ही साथ इससे वाहन नंबर द्वारा वाहन की सारी जानकारी और उसके मालिक का पता लगाना भी सीखते हैं |
इसे भी ज़रूर पढ़ें - अब बिना आधार कार्ड लिंक किए नहीं कर पाएँगे ट्रेन टिकट बुक, जानें क्या है पूरी ख़बर !
इसे भी ज़रूर पढ़ें - अब बिना आधार कार्ड लिंक किए नहीं कर पाएँगे ट्रेन टिकट बुक, जानें क्या है पूरी ख़बर !
What is mParivahan App ? | mParivahan App क्या है ?
दोस्तों, भारत सरकार ने एक ऐसी App Launch की है, जिसकी मदद से आप किसी भी वाहन के नम्बर से उसकी सारी Details का पता कर सकते हैं | जैसे - वाहन किसके नाम पर Register है, वाहन कहाँ पर Register किया गया है, वाहन कितने साल पुराना है, आदि |
वर्तमान में कई लोगों द्वारा Second-Hand वाहन खरीदा जाता है, फिर चाहे वो ऑनलाइन माध्यम से हो या किसी और माध्यम से | वाहन लेते समय हम उसके बारे में ज्यादा जानकारियाँ नहीं लेते हैं या वाहन बेचने वाला यह कह देता है की उसके पास वाहन की RC नहीं है या खो गई है | और फिर ऐसे में वाहन लेते समय हमारे मन में यह संदेह होता है की कहीं वाहन चोरी का तो नहीं |
अगर आपके मन में भी यह संदेह रहता है तो आप mParivahan App की मदद से वाहन के बारे में सारी जानकारी पता कर सकते हैं | इसके साथ ही कहीं पर किसी वाहन के एक्सीडेंट होने या लावारिस खड़े होने की स्थिति में भी आप इस ऐप की मदद से, उस वाहन के बारे में पता कर सकते हैं की वह वाहन किसका है |
ये तो थी दोस्तों mParivahan App से संबंधित ज़रूरी जानकारी, जो आपके लिए जानना बहुत ज़रूरी थी | चलिए अब हम आपको इसके द्वारा Vehicle Details पता करना सिखाते हैं |
How To Find Vehicle Owner Name Through Vehicle Number in India -
Step 1. सबसे पहले आपको Google Playstore में जाकर mParivahan लिखकर Search करना होगा |
Step 2. उसके बाद आपको mParivahan App को Install करने के लिए Install Button पर Click करना होगा |
Step 3. mParivahan App Install करने के बाद आपको इसे Open करने के लिए Open Button पर Click करना होगा |
इसे भी ज़रूर पढ़ें - How to Deactivate SBI Internet Banking Online ? | Lock User Access in SBI Internet Banking.
Step 4. इसके बाद उस वाहन का नंबर डालें, जिसके बारे में आप जानकारी पता करना चाहते हैं और फिर Search Icon पर Click करें |
Step 4. इसके बाद उस वाहन का नंबर डालें, जिसके बारे में आप जानकारी पता करना चाहते हैं और फिर Search Icon पर Click करें |
Step 5. Search Icon पर Click करते ही आपको उस वाहन की सारी जानकारी मिल जाएगी जैसे –
• Owner Name (वाहन किसके नाम पर है) |
• Model Number (वाहन का मॉडल कौन सा है) |
• Fuel Type (वाहन डीजल / पेट्रोल / CNG या कोई अन्य Fuel से चलता है) |
• Registration Date (वाहन कब रजिस्टर किया गया) |
• Registering Authority (वाहन किस जगह रजिस्टर किया गया है) |
• Vehicle Class (यानी वाहन का प्रकार कौन सा है जैसे कार, बाईक, बस, आदि )
• Insurance Valid Upto (Insurance कब तक Valid है ) |
• Fitness Valid Upto (वाहन का फिटनेस कब तक वैध है ) |
• Tax Valid Upto (टैक्स कब तक वैध है) |
• आदि |
इसके अलावा दोस्तों आप mParivahan App की मदद से अपने Driving License (DL) की जानकारी भी पता कर सकते हैं |
Steps To Check Driving License Details Online in India -
Step 1. mParivahan App Open करने के बाद सबसे ऊपर DL वाले Option पर Click करें |
Step 2. अब Enter Any DL Number To Get Details में अपना DL नंबर डालें और फिर Search Icon पर Click करें |
ऐसा करते ही आपको अपने Driving License (DL) की जानकारी मिल जाएगी जैसे –
• Name of DL Holder.
• Father Name of DL Holder.
• Address of DL Holder.
• Licencing Authority (ड्राइविंग लाइसेंस किस जगह से Issue हुआ है) |
• Class of vehicles (किस प्रकार के वाहन के लिए लाइसेंस वैध्य है, जैसे – MC With Gear or M/CYCL.WG (Motorcycle With Gear) - All Motorcycles.
• LMV (Light Motor Vehicle) - including Motorcars, Jeeps, Taxis, Delivery Vans.
• LMV-NT (Light Motor Vehicle - Non Transport) — For Personal Use Only
• HMV (Heavy Motor Vehicle)
• Transport Validity / Valid Till (कब तक लाइसेंस Valid है) |
इस App की मदद से आप Driving License बनाने का Method और अपने आसपास के RTO के बारे में भी पता कर सकते हैं | साथ ही साथ इसके अलावा कई और भी काम कर सकते हैं |
उम्मीद करते हैं कि अब आप अच्छे से समझ गए होंगे - How To Find Vehicle Owner Name Through Vehicle Number in India.
दोस्तों यदि आप mParivahan App से संबंधित ज़्यादा जानकारी जानना चाहते हैं तो निचे दी गई विडियो को ज़रूर देखें -
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here