पैन कार्ड के इन 5 फायदों के बारे में शायद ही जानते होंगे आप ! | Benefits of Pan Card |

पैन कार्ड के इन 5 फायदों के बारे में शायद ही जानते होंगे आप !

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको PAN Card के 5 फायदों के बारे में बताएँगे, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे | तो दोस्तों यदि आप उन फायदों के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | वैसे तो दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे कि PAN Card क्या होता है और यह ज़रूरी क्यों है | लेकिन फिर भी हम आपको इसके बारे में थोड़ी सी जानकारी दे देते हैं -

इसे भी ज़रूर पढ़ें - I Lost My Pan Card, What Should I Do Now ?

What is Pan Card ? | पैन कार्ड क्या है ? 

Pan Card का पूरा नाम Permanent Account Number या स्थायी खाता संख्या, दस अंकों की एक संख्या (उदाहरण ABCDE1234F) है, जिसे आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है | Pan Card का इस्तेमाल वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता है | आजकल ज्यादातर जगह पर Pan Card का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है |


कोई भी 18 साल से ऊपर भारतीय नागरिक Pan Card के लिए Apply कर सकता है | Apply करने के बाद वह Online Pan Card को Track भी कर सकता है | यदि किसी व्यक्ति का PAN Card पहले से बना हो तो वो Online यह Check कर सकता है कि उसका PAN Card Active है या नहीं

तो दोस्तों चलिए अब Pan Card के उन 5 फायदों के बारे में जानते हैं -

5 Must Know Benefits of Pan Card -

1. पैन कार्ड को आप ID PROOF (पहचान पत्र ) के रूप में दिखा सकते हैं |

2. सरकार ने 50,000 से ऊपर के लेनदेन पर पैन कार्ड जरुरी कर दिया है यानी अगर आपके पास पैन कार्ड है तभीआप 50,000 के ऊपर के पैसों का लेनदेन कर सकते हैं| सरकार कुछ समय बाद बिना पैन कार्ड के पैसों के लेनदेन पर रोक लगा सकती है |

3. पैन कार्ड आयकर रिटर्न भरने के लिए अनिवार्य है |


4. बैंक में खाता खुलवाने, पासपोर्ट बनवाने और शेयरों की खरीद-बिक्री हेतु डीमैट खाता खुलवाने के लिए भी पैन कार्ड जरुरी है |

5. किसी भी प्रकार के सरकारी या प्राइवेट बिज़नेस, फर्म शुरू करने के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है |

तो दोस्तों ये थे Pan Card के वो 5 फायदे, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए | वर्तमान में Pan Card को Aadhaar से Link करना और LIC Policy के साथ Link करना ज़रूरी कर दिया गया है | साथ ही साथ Pan Card को Bank Account से Link करना भी ज़रूरी कर दिया गया है | इसलिए जल्द से जल्द यह काम कर लें अन्यथा आपको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |

इसी के साथ दोस्तों हमारा यह पोस्ट यहीं पर समाप्त होता है और हमें उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आया होगा |

यदि आप अपने SBI Account के साथ PAN Card को Link करना सीखना चाहते हैं तो निचे दी गई विडियो को ज़रूर देखें - 

No comments :

No comments :

Post a Comment

You Can Write Your Problem Here