What is State Bank Rewardz Points And How To Use It Easily in Hindi ?

What is State Bank Rewardz Point And How To Use It in Hindi ?

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप जानेंगे कि State Bank Reward Points क्या होते हैं और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है | दोस्तों यदि आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपको हमारा यह पोस्ट ज़रूर पढ़ना चाहिए | क्योंकि हमारा यह पोस्ट पढ़ने के बाद आपको State Bank Rewardz Points से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी | तो दोस्तों यदि आप इस State Bank Rewardz Points के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो फिर हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें |

जैसा की दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे कि इससे पहले हमने आपको नए SBI ATM Card को ऑनलाइन Activate करना और नए SBI ATM Card का Pin ऑनलाइन Generate करना सिखाया था | फिर उसके बाद हमने आपको Net Banking के ज़रिए SBI Buddy Wallet को Upgrade करना भी सिखाया था | ताकि आपका ज़्यादा समय बर्बाद ना हो और आप घर बैठे-बैठे बहुत से काम करना सीख जाएँ |


तो चलिए दोस्तों अब आपका ज़्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको State Bank Rewardz Points के बारे में जानकारी देना शुरू करते हैं | मतलब की आपको यह बताते हैं कि State Bank Reward Points क्या होते हैं और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है |

What is State Bank Rewardz Points in Hindi ?

State Bank Rewardz SBI द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा "Loyalty Program" है, जिसका लाभ एसबीआई के सभी  ग्राहक उठा सकते हैं | SBI ने इस Loyalty Program को अपने सभी Customers के लिए लॉन्च किया है, जिसे उसने "State Bank Rewardz" नाम दिया है | 

इस Loyalty Program के तहत सभी SBI Customers को ज़्यादा से ज़्यादा Reward Point हासिल करने का मौका दिया गया है | क्योंकि SBI का कहना है कि उनके उन सभी Customers को पुरस्कृत किया जाना चाहिए, जो SBI के उत्पादों और सेवाओं को इस्तेमाल करते हैं | 

इस Loyalty Program तहत हर बार Transaction या Shopping करने पर आपको कुछ Points Reward के रूप में दिए जाते हैं | जिसका इस्तेमाल आप Mobile, DTH Recharge करने, Movie Ticket, Air Ticket, Home Appliances, SBI Gift Card, Electronics आदि चीज़ों को खरीदने के लिए कर सकते हैं | ज़्यादा Transactions या Shopping करने पर आप तेज़ी से अपने Reward Points को बढ़ा सकते हैं |

How To Use State Bank Rewardz Points in Hindi ?

यदि आप State Bank of India के Reward Points को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले State Bank Rewardz की Official Website में जाना होगा | फिर उसमें अपने आपको Register करने के लिए आपको वहाँ Sign Up/ Account Activate करना होगा |


State Bank Rewardz में अपना Account Activate करने के लिए आपको अपने ATM/ Debit Card के नंबर की ज़रुरत पड़ेगी | इसके अलावा दोस्तों यदि आप चाहें तो State Bank Rewardz App का इस्तेमाल करके भी इसमें Register कर सकते हैं |

How To Earn State Bank Rewardz Points ?

State Bank of India के Reward Points हासिल करने के लिए आपको निचे दी गई सेवाओं के ज़रिए लेन-देन या Transaction करनी होगी -
  • 1.) Mobile Banking.
  • 2.) Debit Card.
  • 3.) Internet Banking.
  • 4.) Personal Banking.
  • 5.) Rural Banking.
  • 6.) SME Account.
  • 7.) Loans
1 State Bank Rewardz Point = Rs.0.25.
4 State Bank Rewardz Point = Rs.1.

How To Earn Extra Reward Points ?

यदि आप Extra Reward Points हासिल करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने SBI Debit Card को Max Get More Partners के Stores पर इस्तेमाल करना होगा | 

भारत में इसके 8000 से भी ज़्यादा Stores मौजूद हैं, जहाँ आप अपने SBI Debit Card का इस्तेमाल करके Extra Reward Points हासिल कर सकते हैं |


इसके बारे में और अधिक जानने के लिए, State Bank Rewardz Mobile App पर "Partner" Tab पर Click करें या www.MaxGetMore.com पर जाएँ |

Where Can I Use My Reward Points ?

अपने State Bank Rewardz Points को आप निचे दी गई चीज़ों को खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • 1.) Gift Card.
  • 2.) Mobile & DTH Recharge.
  • 3.) Movie Ticket .
  • 4.) Merchandise.
  • 5.) Flight Ticket.
  • 6.) Electronic Items.
  • 7.) Home Appliances.
  • 8.) Family, Home, Fashion & Beauty Products
इन चीज़ों के अलावा भी आप बहुत सी दूसरी चीज़ों पर अपने State Bank Rewardz Points को Redeem कर सकते हैं |

How Do I Know My State Bank Rewardz Points Balance -

यदि आप अपने Reward Points का Balance Check करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप State Bank Rewardz App का इस्तेमाल कर सकते हैं | 

या फिर State Bank Rewardz की Official Website में Login करके भी आप अपने Reward Points का Balance Check कर सकते हैं |

इसी के साथ दोस्तों हमारी यह पोस्ट यहीं पर समाप्त होती है और उम्मीद करते हैं कि आपको यह बहुत पसंद आई होगी |

उम्मीद करते हैं दोस्तों की अब आप समझ गए होंगे - What is State Bank Rewardz Point And How To Use It in Hindi.

इसके अलावा दोस्तों यदि आप चाहें तो हमारे निचे दिए गए पॉपुलर पोस्टों को भी पढ़ सकते हैं - 





No comments :

No comments :

Post a Comment

You Can Write Your Problem Here