इन 5 चीज़ों में आधार कार्ड को लिंक करना हुआ अनिवार्य, जानें क्या हैं वो 5 चीज़ें !
इन 5 चीज़ों में आधार कार्ड को लिंक करना हुआ अनिवार्य, जानें क्या हैं वो 5 चीज़ें !
दोस्तों आज का हमारा यह पोस्ट आप सभी के लिए पढ़ना बहुत ज़रूरी है | क्योंकि आज इस पोस्ट के माध्यम से आप उन 5 चीज़ों के बारे में जानेंगे, जिनमें Aadhar Card को Link करना ज़रूरी है | तो दोस्तों यदि आप उन 5 चीज़ों के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते ही हैं की वर्तमान में Aadhaar Card कितना ज़रूरी दस्तावेज़ बन गया है |
अब हर किसी व्यक्ति के लिए Aadhaar Card बनाना ज़रूरी हो गया है, फिर चाहे वो कोई बच्चा हो या बूढ़ा | अब ऐसे में यदि आपने अभी तक अपना Aadhaar Card नहीं बनावाया है, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है | इसलिए जितना जल्दी हो सके अपने नज़दीकी आधार सेंटर में जाकर अपना आधार कार्ड बनवा लें | क्योंकि वर्तमान में ज़्यादातर सेवाओं और सुविधाओं को इस्तेमाल करने के लिए आधार कार्ड ज़रूरी कर दिया गया है |
अब ऐसे में यह ज़रूरी है की आपको भी उन चीजों के बारे में पता हो, जिनके साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है | ताकि आप भी उन सेवाओं और सुविधाओं को आसानी से इस्तेमाल कर सकें |
तो चलिए दोस्तों अब आपका ज़्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके साथ आधार को लिंक करना ज़रूरी है |
Linking Aadhaar Card With These 5 Things is Mandatory -
1.) Bank Account
भारत सरकार ने अब सभी Bank Accounts Holders को अपने Bank Account में आधार कार्ड को लिंक करना ज़रूरी कर दिया है | कुछ समय पहले भारत सरकार ने बैंक अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख 31/Dec/2017 तय की थी | लेकिन हाल ही में इस अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31/March/2018 कर दिया गया है |
अब ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इस अंतिम तारीख तक अपना आधार अपने बैंक अकाउंट में लिंक नहीं करता है, तो उसका बैंक अकाउंट बंद किया जा सकता है |
2.) PAN Card
बैंक अकाउंट की तरह ही अब PAN Card को भी आधार कार्ड के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है | केंद्र सरकार के नए आदेश के अनुसार अब सभी लोगों को अपने पैन कार्ड को अपने आधार से लिंक करवाना होगा | अन्यथा वह अपना इनकम टैक्स नहीं भर पाएँगे |
पैन कार्ड को आधार से लिंक करना इसलिए भी ज़रूरी है | क्योंकि इस साल से Income Tax Return(ITR) भरने के लिए पैन कार्ड और आधार को लिंक अनिवार्य कर दिया गया है | इसलिए अगर आपका पैन कार्ड ही रिजेक्ट हो गया तो आपका ITR भी फँस सकता है |
पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31/दिसंबर/2017 तय की गई थी | लेकिन हाल ही में इसे बढ़ाकर 31/March/2018 कर दिया गया है | इसलिए दोस्तों जितना जल्दी हो सके आप भी अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक करा लें |
3.) Mobile Number (SIM)
भारत सरकार ने 31 March 2018 से पहले-पहले सभी उपभोगताओं को अपने Mobile Number को Aadhaar Card से Link करना ज़रूरी कर दिया है | यदि कोई व्यक्ति किसी वजह से यह काम नहीं कर पाता है तो उसका मोबाइल नंबर बंद किया जा सकता है |
इसलिए जितना जल्दी हो सके अपने Mobile Number को अपने Aadhaar Card से Link करें | यदि आप अपने Mobile Number को अपने Aadhaar से Link करना सीखना चाहते हैं तो इसे ज़रूर पढ़ें - How to Link Aadhaar Card With Mobile Number (SIM) Online (IVRS) in Hindi ?
4.) LPG Gas Connection -
भारत सरकार ने और दूसरी चीज़ों की तरह ही अपने LPG Gas Connection में भी Aadhaar Card को Link करना अनिवार्य कर दिया है | यदि कोई व्यक्ति किसी कारण से ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे सरकार द्वारा दी जाने वाली Subsidy नहीं मिलेगी |
यानि की आप गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा नहीं उठा पाएँगे | इसलिए दोस्तों जितना जल्दी हो सके अपने LPG Gas Connection को अपने Aadhaar Card से Link करवाएँ |
5.) LIC Policy -
भारत सरकार ने Bank Account, Pan Card, Mobile Number, LPG Connection के साथ-साथ अब LIC Policy को भी Aadhaar से Link करना अनिवार्य कर दिया है | कुछ समय पहले तक LIC Policy को Aadhaar से Link करने की अंतिम तारीख 31/Dec/2017 थी |
लेकिन लेकिन हाल ही में इस अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31/March/2018 कर दिया गया है | इसलिए दोस्तों जितना जल्दी हो सके अपनी LIC Policy को अपने Aadhaar Card के साथ Link करें |
इसी के साथ दोस्तों हमारा यह पोस्ट यहीं पर समाप्त होता है और हमें उम्मीद है की आपको यह बहुत पसंद आया होगा |
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे Like, Share और Comment करना ना भूलें ताकि हम आपके लिए ऐसे पोस्ट लाते रहें |
इसके अलावा दोस्तों यदि आप चाहें तो हमारे निचे दिए गए पोस्टों को भी पढ़ सकते हैं -
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here