What is PhonePe UPI App And How To Use PhonePe UPI App in Hindi ?

What is PhonePe UPI App And How To Use PhonePe App ?

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको PhonePe UPI App से संबंधित सारी जानकारी देंगे | जो कि आप सभी को पता होनी चाहिए क्योंकि इससे आप बहुत से काम घर बैठे-बैठे ही कर सकते हैं | दूसरी UPI Apps जैसे - BHIM App , Tez App, आदि की तरह ही PhonePe UPI App को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है | तो दोस्तों यदि आप PhonePe UPI App के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें |

Digital India को बढ़ावा देने के लिए कई सारे UPI Payment Apps , Payment Banks , आदि Launch किए जा रहे हैं | ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग Digital Banking की ओर बढ़ सकें | भारत सरकार भी Mobile Banking को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठा रही है | सरकार ने कई ऐसे Apps को भी Launch किया है, जिससे आप घर बैठे मोबाइल से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं | और PhonePe App उन्हीं में से एक है |

What is PhonePe UPI App in Hindi -

PhonePe (फ़ोनपे) एक ऐसी UPI App है, जिससे किसी को भी, कभी भी (24×7) पैसा भेजा या मँगाया जा सकता है | चाहे कोई छुट्टी हो या बैंक बंद हों, तब भी आप PhonePe App से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं | PhonePe App Flipkart और Yes बैंक का Joint Venture है |


इसे NPCI (National Payments Corporation of India) ने बनाया है | PhonePe App द्वारा केवल पैसों का लेन-देन ही नहीं, बल्कि Mobile, Data Card, DTH Recharge, Electricity/ Water Bill आदि का बिल भी भरा जा सकता है |

Benefits Of Using PhonePe App | PhonePe App की विशेषताएँ -

1.) PhonePe App से 1 दिन में 1 लाख तक का लेनदेन बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है |

2.) PhonePe से कोई भी रिचार्ज, बिल भुगतान या किसी भी Payment के लिए पहले पैसों को Wallet में नहीं डालना पड़ता | आप सीधे अपने Bank Account से पैसों का लेन-देन करते हैं |

3.) पैसे भेजने या मँगाने के लिए Bank Account Details (Account Number, IFSC Code, आदि) की जरुरत नहीं पड़ती है |

4.) PhonePe App द्वारा कोई भी Transaction करने पर आपको कुछ ना कुछ Cashback के रूप में दिया जाता है |

How To Use PhonePe App in Hindi ( ऐसे करे इस्तेमाल ) -

Step 1. सबसे पहले आपको Google Playstore से अपने मोबाइल में PhonePe UPI App को Download करना होगा |

ऊपर दिए गए Link से Download करने और इससे पहली Transaction करने पर ही आपको Rs.75 Cashback मिलेगा |


Step 2. उसके बाद आपको PhonePe UPI App को Open करके REGISTER NOW Button पर Click करना होगा |


Step 3. इसके बाद आपको अपनी कुछ Details भरनी होंगी और फिर Continue Button पर Click करना होगा |

यहाँ जो Details आपको भरनी है वो इस प्रकार हैं -
  • 1.) Mobile Number - यहाँ अपने उस मोबाइल नंबर को डालें जोकि आपके Bank Account में Registered हो |
  • 2.) Full Name - यहाँ आपको अपना पूरा नाम (Full Name) डालना होगा |
  • 3.) Email Address - यहाँ आपको अपनी ईमेल आईडी डालनी होगी |
  • 4.) Set PhonePe Password - यहाँ आपको PhonePe App में Login करने के लिए एक Password Set करना होगा |


Step 4. अब आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए एक Language Select करनी होगी और फिर Done पर Click करना होगा |


Step 5. इसके बाद आपको इसमें अपना Bank Account Add करने के लिए ADD BANK Button पर Click करना होगा |


इसमें Bank Account Add करने और उससे पहली Transaction करने के बाद ही आपको Rs.75 Cashback मिलेगा |

Step 6. अब अगली स्क्रीन में आपको उस बैंक को Select करना होगा, जिसमें की आपका बैंक अकाउंट हो |


Step 7. अब अपने उस Mobile Number(SIM) को Select करें, जोकि आपके Bank Account में Registered है |


अपना Mobile Number (SIM) Select करने के बाद आपको CONTINUE Button पर Click करना होगा |

Step 8. आपका Mobile Number Verify होते ही आपको PhonePe में अपना Bank Account दिख जाएगा |


Step 9. अब आपको Set UPI Pin पर Click करके MPIN Set करना होगा, जो कि Transactions करने के लिए काम आता है |

Step 10. यदि आपने पहले से किसी UPI App में Pin Create किया होगा तो आपको दोबारा UPI Pin Create करने की ज़रुरत नहीं होगी |

Step 11. UPI Pin Create करने के लिए आपको अपने ATM/ Debit Card के Last 6 Digits और Expiry Date की जरूरत पड़ेगी |

Step 12. अब आपको एक VPA (Virtual Payment Address) बनाना होगा, यह एक Unique Address होता है जो पैसे Receive करते समय काम आता है |

VPA बना लेने पर आपको पैसा Receive करने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स देने की जरुरत नहीं पड़ेगी |

Step 13. PhonePe App में Bank Account Add करते ही आप इससे Mobile Recharge, Bill Payment, आदि कर सकते हैं |

यदि आपको इसमें Register करने और इसे इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत आती है तो हमें निचे Comment Box में ज़रूर Comment करें |

तो इस तरह से आप बड़ी ही आसानी से PhonePe UPI App में अपना Account बनाकर, इसे इस्तेमाल कर सकते हैं |

उम्मीद करते हैं की आप समझ गए होंगे - What is PhonePe UPI App And How To Use PhonePe UPI App in Hindi.
No comments :

No comments :

Post a Comment

You Can Write Your Problem Here