कैंसिल चेक क्या होता है और कैंसिल चेक कैसे बनाया जाता है - जानें सारी जानकारी !

जानें कैंसिल चेक क्या होता है और इसे कैसे बनाते हैं !

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको Cancelled Cheque के बारे में बताएँगे कि Cancelled Cheque क्या होता है इसे कैसे बनाया जाता है | तो दोस्तों यदि आप यह जानना चाहते हैं तो फिर हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | वैसे दोस्तों आपने Cancelled Cheque के बारे में कहीं ना कहीं तो सुना ही होगा या पढ़ा होगा | क्योंकि वर्तमान में हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में चेक के बारे में सुनते रहते हैं | कभी कभी ज़रुरत पड़ने पर हम चेक का इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन किसी बिज़नस के लेनदेन में इसका सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है |

वैसे तो Cheque के कई प्रकार हैं लेकिन उन सभी के बारे में अभी भी कई लोगों को जानकारी नहीं है | यदि आप Cheque और उसके प्रकारों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस वाले पोस्ट को पढ़ सकते हैं - What is Cheque And Types of Cheques in India in Hindi ?

वैसे दोस्तों आप सभी ने Cheque के बारे तो सुना ही होगा लेकिन जब इसकी जगह Cancelled Cheque का नाम आता है तो कई लोग Confuse हो जाते हैं | अक्सर ऐसी दिक्कत ज़्यादातर लोगों को आती है और वह यह नहीं समझ पाते हैं कि आखिर Cancelled Cheque क्या होता है | इसी वजह से दोस्तों हमनें सोचा कि क्यों ना हम आपको इसके बारे में थोड़ी जानकारी दें ताकि आपको Cancelled Cheque के बारे में पता चल सके | क्योंकि आजकल ज़्यादातर जगहों पर Cancelled Cheque का इस्तेमाल किया जाता है |


तो चलिए दोस्तों अब आपका ज़्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको Cancelled Cheque के बारे में बताना शुरू करते हैं कि यह क्या होता है और कैसे बनाया जाता है |

इसे भी पढ़ें - How To Apply/ Request For Cheque Book in SBI Online in Hindi ?

What is Cancelled Cheque in Hindiकैंसिल चेक क्या है !

Cancelled Cheque दुसरे Cheques की तरह ही होता है लेकिन इसमें पेन से क्रॉस करके Cancelled लिख दिया जाता है | इसे बैंक अलग से जारी नहीं करता है बल्कि यह भी एक साधारण Cheque ही होता है | जब किसी Cheque पर पेन से Cancelled लिख दिया जाए तो उसे ही Cancelled Cheque कहा जाता है |

Cancelled Cheque Sample Image 


यह एक तरह का प्रूफ होता है जो यह बताता है कि आप वाकई में संबंधित बैंक के अकाउंट धारक है | किसी भी साधारण चेक को कैंसिल करने के बाद उससे केवल बैंक अकाउंट की इनफार्मेशन ही निकाली जा सकती है कैश नहीं | लेकिन इसके द्वारा कोई भी व्यक्ति Account Number और MICR Code को चेक करके उपयोग कर सकता है |

इसे भी ज़रूर पढ़ें - How To Stop Cheque Payment in SBI Bank Online Through Net Banking ?

कहाँ पड़ती है Cancelled Cheque की ज़रुरत - 

  • 1.) KYC Update करते समय Cancelled Cheque की ज़रुरत पड़ सकती है |
  • 2.) कोई बीमा पॉलिसी लेते वक्त भी Cancelled Cheque की ज़रुरत पड़ सकती है |


  • 3.) Cancelled Cheque की ज़रुरत Demat Account खोलने के लिए भी पड़ती है |
  • 4.) कई Loan के EMI भुगतान करने के लिए भी Cancelled Cheque की ज़रुरत पड़ती है |
  • 5.) किसी जगह से Payment प्राप्त करने के लिए भी Cancelled Cheque की ज़रुरत पड़ सकती है |

तो दोस्तों ये थी Cancelled Cheque से संबंधित थोड़ी सी जानकारी जो हमारे ख्याल से आपको ज़रूर पसंद आई होगी |

तो इसी के साथ दोस्तों हमारा यह पोस्ट यहीं पर समाप्त होता है हमें उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा |

What is Cheque & Types of Cheques | How to Write Cheques (चेक के प्रकार | चेक कैसे भरते हैं) -

No comments :

No comments :

Post a Comment

You Can Write Your Problem Here