Jio Payment Bank - जिओ पेमेंट बैंक क्या है और इसके क्या फायदे हैं - जानें पूरी जानकारी !
जिओ पेमेंट बैंक क्या है और इसके क्या फायदे हैं - जानें पूरी जानकारी !
नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको यह बताना चाहते हैं कि जल्द ही जिओ एयरटेल और पेटीएम की तरह ही अपना पेमेंट बैंक शुरू करने वाला है | क्योंकि RBI ने रिलायंस जिओ को भी पेमेंट बैंक शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है | जिसके तहत अब एयरटेल और पेटीएम को कड़ी टक्कर मिल सकती है | एक रिपोर्ट के अनुसार जिओ पेमेंट बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी में बनेगा | RBI के अनुसार रिलायंस उन 11 आवेदकों में से एक है, जिन्हें 2015 में पेमेंट बैंक खोलने की अनुमति मिली थी |What is Payment Bank ?
पेमेंट बैंक एक ऐसा छोटा बैंक होता है जिसे बैंकिंग का पूरा लाइसेंस नहीं मिला होता है | ऐसे बैंक लोगों का पैसा जमा तो कर सकते हैं लेकिन वह उन्हें लोन नहीं दे सकते | भारतीय रिज़र्व बैंक ही किसी कंपनी को Payment Bank का License दे सकता है क्योंकि यही पुरे Banking System को चलाता है |
आसान से शब्दों में अगर कहा जाए तो पेमेंट बैंक एक ऐसा बैंक है जो लोकल एरिया में बैंकिंग सुवधाएँ मुहैया कराता है | जिन लोगो के पास बैंक अकाउंट खुलाने के लिए जरुरी कागज़ नहीं है या फिर जो लोग बैंक की शाखा से दूर हैं, उन्हें इससे बहुत लाभ मिलेगा | पेमेंट बैंक की कुछ मुख्य विशेषताओं को आप निचे देख सकते हैं |
Features Of a Payment Bank -
- 1.) पेमेंट बैंक में कोई भी व्यक्ति अपना सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट खोल सकता है
- 2.) Fixed Deposit और Term Deposit जैसे अकाउंट इसमें नहीं खोले जा सकते हैं |
- 3.) पेमेंट बैंक में 1 लाख से ऊपर की धनराशी जमा नहीं की जा सकती है |
- 4.) पेमेंट बैंक अपनी इच्छा के मुताबिक ब्याज दर प्रदान कर सकते हैं |
- 5.) पेमेंट बैंक ये Physical और Virtual डेबिट कार्ड भी दे सकते हैं लेकिन इसके लिए शुल्क लिया जा सकता है |
- 6.) इसमें आप Online Fund Transfer Facility का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे NEFT, IMPS, UPI, BHIM, आदि |
- 7.) पेमेंट बैंक किसी भी व्यक्ति को लोन और क्रेडिट कार्ड नहीं दे सकते हैं |
What is Jio Payment Bank ? | जिओ पेमेंट बैंक क्या है ?
जिओ पेमेंट बैंक एक ऐसा डिजिटल बैंक है जिसमें कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से अपना सेविंग अकाउंट खोल सकता है | मोबाइल के ज़रिए इस पेमेंट बैंक में अपना सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है | साथ ही साथ आप इसमें 1 लाख रूपए तक जमा कर सकते हैं | इसके अलावा इसमें आपको दुसरे बैंकों की तरह ही एटीएम/ डेबिट कार्ड मुहैया कराया जाता है |
जिओ पेमेंट बैंक का सबसे ज़्यादा लाभ छोटे कारोबारियों को मिलेगा क्योंकि इसमें वे अपने 5 से 6 कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भी खुलवा सकते हैं | फ़िलहाल ऐसी कोई सुविधा किसी अन्य पेमेंट बैंक में नहीं दी जाती है लेकिन जिओ पेमेंट बैंक में आपको यह सुविधा मिलेगी |
जियो पेमेंट बैंक की खासियत -
कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से जिओ पेमेंट बैंक में अपना सेविंग अकाउंट खोल सकता है तथा एक लाख रूपए तक जमा कर सकता है | इसके अलावा वह व्यक्ति चाहे तो अपने पेमेंट बैंक में डेबिट कार्ड भी जारी कर सकता है | जिन लोगों का छोटा कारोबार है उनके लिए यह जिओ पेमेंट बैंक बहुत ही फायदेमंद साबित होगा | क्योंकि इसके ज़रिए छोटा बिज़नस रखने वाले लोग अपने 5 से 6 कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट भी खुलवा सकेंगे |
इसके अलावा जिओ पेमेंट बैंक के पास कस्टमर को सामान्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स देने का भी ऑप्शन होगा | जिसमें म्युचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स जैसे सामान्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स प्रदान किए जाएँगे |जिओ पेमेंट बैंक आने के बाद बैंकिंग काफी आसान हो जाएगी और फिर लोगों को बैंकों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे | यहाँ पर आपको एक बात बता दें कि देश में सबसे पहला पेमेंट बैंक एयरटेल ने चलाना शुरू किया था | फिर उसके बाद पेटीएम ने अपना पेमेंट बैंक शुरू किया और उसे भी इसका लाइसेंस मिल गया |
वर्तमान समय में दोनों ही कंपनियाँ अपना बैंक चला रही है | सभी पेमेंट बैंकों की अपनी कुछ सीमाएँ होती है जो इसे सामान्य बैंकों से अलग बनाती है |
सामान्य बैंक से किस तरह अलग है पेमेंट बैंक -
- 1.) किसी भी पेमेंट बैंक में आप एक लाख रूपए से ऊपर की राशि को नहीं रख सकते हैं |
- 2.) RBI के निमयानुसार कोई भी विदेशी व्यक्ति इसमें अपना पैसा जमा नहीं कर सकता है |
- 3.) दुसरे बैंकों की तरह इसमें भी एटीएम/ डेबिट कार्ड, चेक बुक जारी की जा सकती है लेकिन क्रेडिट कार्ड जारी नहीं किया सकता है |
- 4.) पेमेंट बैंक में कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना सेविंग अकाउंट खुलवा सकता है और यह पूरी तरह से डिजिटल होता है |
- 5.) जिस प्रकार सामान्य बैंकों में एटीएम/ डेबिट कार्ड मिलता है ठीक उसी प्रकार आप चाहें तो इसमें भी एटीएम / डेबिट कार्ड ले सकते हैं |
ऐसे खोलें जिओ पेमेंट बैंक में अपना सेविंग अकाउंट -
जिओ पेमेंट बैंक में अपना सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आपको सबसे पहले जिओ पेमेंट बैंक एप्प को इनस्टॉल करना होगा | फिर उसके बाद अपने जिओ नंबर से साइनइन करना होगा | साइनइन करने के बाद आपको इसमें अपना आधार कार्ड लिंक करना होगा | यदि आप अपने अकाउंट का एटीएम/ डेबिट कार्ड लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपना एड्रेस अपडेट करना होगा |
इसके बाद ईकेवाईसी पूरी करने के लिए जिओ के कस्टमर एग्जीक्यूटिव आपके घर आएँगे और आपका फिंगरप्रिंट लेंगे | इसके अलावा आप चाहें तो ऑथराइज्ड सेंटर पर जाकर भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं | वैसे फिलहाल अभी तक Jio ने अपनी Payment Bank App को लॉन्च नहीं किया है | लेकिन जब भी वह इसे लॉन्च करेंगे हम आपको इसके बारे में जानकारी दे देंगे |
जिओ पेमेंट बैंक से घर बैठे मिलेंगे ये फायदे -
- 1.) घर बैठे सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा |
- 2.) एटीएम / डेबिट कार्ड जारी करने की सुविधा |
- 3.) 1 लाख रूपए तक जमा करने की सुविधा |
- 4.) इन्टरनेट बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा |
- 5) 5 से 6 कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट खुलवाने की सुविधा, आदि |
जिस तरह दोस्तों जिओ ने पहले टेलिकॉम सेक्टर में फ्री इन्टरनेट और कॉल देकर तेहलका मचाया था | ठीक उसी प्रकार शायद पेमेंट बैंक सेक्टर में भी जिओ तेहलका मचा पाए | खैर ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा की जिओ तेहलका मचा पता है या नहीं | फिलहाल के लिए दोस्तों हमारी यह पोस्ट यहीं पर समाप्त होती है और हमें उम्मीद है कि आपको यह बहुत पसंद आई होगी |
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे Like, Share और Comment करना ना भूलें ताकि हम ऐसे पोस्ट लाते रहें |
इसके अलावा दोस्तों यदि आप चाहें तो हमारे निचे दिए गए पॉपुलर पोस्टों को भी पढ़ सकते हैं -
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here