How To Register in BHIM UPI App And How To Use BHIM UPI App in Hindi ?
How To Register And Use BHIM UPI App in Hindi ?
नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको भारत सरकार की "BHIM UPI App" के बारे में बताएँगे कि इसमें Register कैसे किया जाता है | साथ ही साथ हम आपको BHIM UPI App को इस्तेमाल करना भी सिखाएँगे | तो दोस्तों यदि आप यह सीखना चाहते हैं तो फिर हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ें | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि भारत सरकार ने इस एप्प को नोटबंदी के दौरान Digital Payment को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया था | Bhim App के ज़रिए मोबाइल से किसी को भी आसानी से मिनटों में पैसा भेजा जा सकता है या कहीं भी पेमेंट किया जा सकता है | Bhim App द्वारा लेन-देन करना बहुत ही आसान है और इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से इस्तेमाल कर सकता है |
BHIM App (Bharat Interface For Money) को National Payment Corporation of India (NPCI) ने बनाया है और यह एक बहुत ही अच्छी मोबाइल एप्प है | कोई भी व्यक्ति आसानी से BHIM UPI App में Register करके इसे इस्तेमाल कर सकता है | इसमें Register करने और इसे इस्तेमाल करना सिखाने से पहले हम आपको इसके बारे थोड़ी सी जानकारी देना चाहते हैं, जो आपके लिए जानना बहुत ज़रूरी है |
What is BHIM UPI App ? | भीम ऐप क्या है ?
BHIM App की Full Form है Bharat Interface For Money और यह भारत सरकार के उपक्रम NPCI (National Payment Corporation of India) यानी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा बनाई गई एक UPI Based मोबाइल ऐप है | इस ऐप का इस्तेमाल पैसे भेजने तथा मँगाने के लिए किया जा सकता है | BHIM App के ज़रिए 24×7 कभी भी पैसा भेजा जा सकता है |
Features Of BHIM App | भीम ऐप के फायदे -
1.) BHIM App के ज़रिए किसी को भी मिनटों में पैसे भेजे जा सकते हैं |
2.) BHIM App से अपना Bank Account Balance घर बैठे देखा जा सकता है |
3.) पैसे भेजने, मँगाने और अकाउंट बैलेंस जानने के लिए किसी OTP की जरुरत नहीं पड़ती |
4.) इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है और कोई भी व्यक्ति इसे बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल कर सकता है |
5.) इससे किसी भी दिन, किसी भी वक्त लोगों को पैसे भेजे जा सकते हैं, बैंक/एटीएम बंद हो तब भी इस ऐप से पैसे ट्रान्सफर किए जा सकते हैं |
Steps To Register And Use BHIM UPI App in Hindi -
Step 1. सबसे पहले आपको Playstore से BHIM UPI App को Download और Install करके Open करना होगा |
Step 2. अब आप जिस Language में इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं उसे चुने और फिर NEXT Button पर Click करें |
Step 3. इसके बाद अगली स्क्रीन में आपको NEXT पर Click करना होगा, जैसा की निचे दी गई फोटो दिखाया गया है |
Step 4. अगली स्क्रीन में आपको दोबारा से NEXT पर Click करना होगा, जैसा की निचे दी गई फोटो दिखाया गया है |
Step 5. अब उसके बाद अगली स्क्रीन में आपको "LET'S GET STARTED" Button पर Click करना होगा |
Let's Get Started पर Click करते ही BHIM App आपसे कुछ Permission माँगेगी, जिसे आपको Allow करना होगा |
Step 6. अब अपने उस Mobile Number को Select करें जो बैंक में Register है और फिर Next Button पर Click करें |
Step 7. उसके बाद आपको BHIM UPI App में Login करने के लिए एक Passcode Set करके उसे Confirm करना होगा |
आप इस Passcode का इस्तेमाल करके ही बाद में BHIM UPI App में Login कर सकेंगे अन्यथा नहीं |
Step 8. अब इसके बाद आपको अपना Bank Account Select करके NEXT Button पर Click करना होगा |
Step 9. अब अगली स्क्रीन में आपको अपना Bank Account दिख जाएगा, जिसपर आपको फिर Click करना होगा |
यदि आपने पहले से UPI Pin Set किया होगा तो आप Direct Login हो जाएँगे अन्यथा आपको पहले UPI Pin Set करना होगा |
Step 10. नया UPI Pin Set करने के लिए अपने ATM Debit Card के Last 6 Digits और Expiry Date को Submit करें |
अपना Set किया हुआ UPI Pin डालते ही आप BHIM UPI App में Successfully Register और Login हो जाएँगे |
तो इस तरह से आप भारत सरकार की BHIM UPI App में बड़ी ही आसानी से Register करके उसे इस्तेमाल कर सकते हैं |
उम्मीद करते हैं अब आप समझ गए होंगे - How To Register in BHIM App And How To Use BHIM App in Hindi.
How To Use BHIM App For All Banks in Hindi | भीम एप्प क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें -
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment
You Can Write Your Problem Here